Leadership
टाटा संस की लड़ाई: परिवार आमने सामने, बोर्डरूम में टकराव और बाजार में 39 हजार करोड़ का झटका

टाटा नाम भारत में कारोबार से कहीं बड़ा है। यह भरोसे, स्थिरता और एक ऐसी कारोबारी परंपरा का नाम है, जिसमें बड़े फैसले अक्सर सुर्खियों से दूर लिए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी अलग है। टाटा संस के भीतर सूचीबद्धता और नेतृत्व को लेकर उभरा मतभेद अब बोर्डरूम से निकलकर शेयर बाजार तक पहुंच चुका है।
18 सितंबर को टाटा समूह की कई सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 39 हजार करोड़ रुपये की कमी आई। टीसीएस 3.9 प्रतिशत, टाटा केमिकल्स 11 प्रतिशत, टाटा टेक्नोलॉजीज 4.8 प्रतिशत और टाटा एलेक्सी 3.4 प्रतिशत नीचे आए।
The rest of this column is for members
Registration is free — a name, an email address and a password, and you are reading.
Register freeAlready registered? Sign in