@STBA
एक सोच, एक मंच और शिक्षक सम्मान का असाधारण संगम
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित 5 शिक्षकों सहित 16 विशिष्ट शिक्षाविदों को सेठ तोलाराम बाफना मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बाफना स्कूल की इस पहल की सराहना की
इस शिक्षक दिवस पर मैंने एक ऐसी पहल को साकार किया, जिसकी सोच थी कि शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले शिक्षकों को एक विशिष्ट मंच पर सम्मानित किया जाए। इसी विचार से बाफना स्कूल के संस्थापक सेठ तोलाराम बाफना की स्मृति में सेठ तोलाराम बाफना मेमोरियल अवॉर्ड की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 16 विशिष्ट शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। इनमें 5 राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकशामिल रहे। साथ ही बिड़ला स्कूल पिलानी, मयूर स्कूल जयपुर, सोफिया स्कूल, बीबीएस, आर्मी पब्लिक स्कूल, एमकेडी, फ्लोरिश सहित प्रतिष्ठित विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मेरी सोच केवल सम्मान तक सीमित नहीं थी। मेरा प्रयास था कि शिक्षक सम्मान के साथ शिक्षा पर सार्थक संवाद और राष्ट्रीय स्तर की गरिमा भी एक ही मंच पर आए। इसी उद्देश्य से प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक एवं एंकर श्री संजीव पालीवाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने बदलती शिक्षा, नई पीढ़ी और शिक्षक की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पहल को विशेष पहचान दी। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने की बाफना स्कूल की पहल की सराहना की।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षाविद, संजीव पालीवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को एक ही अवसर पर शिक्षक और शिक्षा के केंद्र में लाना, इस पहल की मेरी परिकल्पना का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
समारोह के दूसरे चरण में बाफना स्कूल के 180 से अधिक शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित संगीत संध्या ने शिक्षक दिवस के इस विशेष आयोजन को उत्सवपूर्ण स्वरूप दिया।
इस अवसर पर बाफना स्कूल ट्रस्ट की ओर से श्रीमती मीना बाफना उपस्थित रहीं।
